मुजफ्फरपुर : सोना लूट में समस्तीपुर से एक युवक को पुलिस ने उठाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ के सोने की लूट के मामले में विशेष पुलिस टीम ने समस्तीपुर से एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक लुटेरा विकास झा का करीबी बताया जा रहा है. उससे एसआइटी की टीम पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह भी समस्तीपुर से एक […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ के सोने की लूट के मामले में विशेष पुलिस टीम ने समस्तीपुर से एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक लुटेरा विकास झा का करीबी बताया जा रहा है. उससे एसआइटी की टीम पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह भी समस्तीपुर से एक युवक से पूछताछ की गयी थी. उसकी निशानदेही पर उक्त युवक को पुलिस ने उठाया है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. चर्चा है कि दिल्ली भागे गिरोह के सरगना वीरेंद्र, विकास झा व अरमान ने अपना लोकेशन बदल लिया है. सर्विलांस टीम लगातार उनको ट्रेस करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन