आज आधे जिले की बिजली आपूर्ति 10 घंटे रहेगी बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 24 फरवरी (रविवार) को आधे जिले की बिजली आपूर्ति सुबह 7 से शाम 5 बजे तक दस घंटे के लिए बंद रहेगी. रामदयालु स्थित भिखनपुरा ग्रिड सब स्टेशन में 132 केवी (1 लाख 32 हजार वोल्ट) लाइन के मेन बस को बदलने का काम किया जाना है. इस कारण ग्रिड से 33 केवी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 24 फरवरी (रविवार) को आधे जिले की बिजली आपूर्ति सुबह 7 से शाम 5 बजे तक दस घंटे के लिए बंद रहेगी. रामदयालु स्थित भिखनपुरा ग्रिड सब स्टेशन में 132 केवी (1 लाख 32 हजार वोल्ट) लाइन के मेन बस को बदलने का काम किया जाना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस कारण ग्रिड से 33 केवी के 11 फीडर माड़ीपुर, मड़वन, डेयरी, कुढ़नी, खबरा, कांटी, आईडीपीएल बेला, रेलवे, भिखनपुरा, नयाटोला, ढोली की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इन फीडरों से आधे जिले को बिजली आपूर्ति की जाती है. वहीं वैशाली ग्रिड का 132 केवी की दोनों सर्किट की लाइन भी भिखनपुरा ग्रिड से बंद रहेगी, इसे एमटीपीएस कांटी से बिजली मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन