मुजफ्फरपुर : महिला स्टेशन मास्टर का मोबाइल छीनने का प्रयास
Updated at : 21 Feb 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन भी अब बाईकर्स गैंग से सुरक्षित नहीं रहा. शनिवार को अपनी ड्यूटी पर आने के दौरान महिला स्टेशन मास्टर से बाईकर्स गैंग से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. इस बाबत में स्टेशन मास्टर नेहा सिंह ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि वे अपने कमरे से रात करीब […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन भी अब बाईकर्स गैंग से सुरक्षित नहीं रहा. शनिवार को अपनी ड्यूटी पर आने के दौरान महिला स्टेशन मास्टर से बाईकर्स गैंग से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. इस बाबत में स्टेशन मास्टर नेहा सिंह ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि वे अपने कमरे से रात करीब 9.55 बजे ड्यूटी करने मुजफ्फरपुर जंक्शन आ रही थीं.
इसी बीच पार्किंग एरिया के नजदीक अपराधियों ने उन पर हमला कर माेबाइल छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया गया. इससे उनके सिर व अन्य जगहों पर काफी चोटें आयीं.
इससे वे सड़क पर ही बेहोश हो गयीं. यह देख अपराधी वहां से भाग निकले. होश में आने के बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक व अन्य सहकर्मियों को इस बात की सूचना दी. उन्होंने जीअारपी थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ इस तरह की घटना फिर हो सकती है. जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




