ePaper

कुढ़नी : सेंध लगा सात लाख के आभूषण ले उड़े चोर

Updated at : 15 Feb 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
कुढ़नी : सेंध लगा सात लाख के आभूषण ले उड़े चोर

कुढ़नी : बदमाशों ने बुधवार की रात स्टेशन रोड तुर्की स्थित दुकान में सेंध लगा सात लाख मूल्य के आभूषण व 25 हजार नकदी चोरी कर ली. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार जुट नाराजगी जतायी. सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की […]

विज्ञापन

कुढ़नी : बदमाशों ने बुधवार की रात स्टेशन रोड तुर्की स्थित दुकान में सेंध लगा सात लाख मूल्य के आभूषण व 25 हजार नकदी चोरी कर ली. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार जुट नाराजगी जतायी. सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर कारोबारी का बयान दर्ज किया. इस बाबत पोखरीया पीड़ निवासी अजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

एफआईआर में 12 किलो चांदी, सौ ग्राम सोने के आभूषण समेत 25 हजार कैश चोरी का जिक्र है़ जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बतायी गयी. ओपी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की पहचान की जा रही है. चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले शीशम के डाल व रस्सी से सीढ़ी बनायी. फिर सीढ़ी के सहारे दीवाल में सेंध लगा मर्केट के अंदर प्रवेश दुकान का शटर काट भीषण चोरी की. घटनास्थल से सीढ़ी व शराब की कई बोतलें भी मिली है. इससे प्रतीत होता है कि अपराधी चोरी करने से पहले शराब का भी सेवन किया था.
किराना दुकान से सामान व नकदी उड़ायी
कटरा. बदमाशों ने बुधवार की रात प्रखंड मुख्यालय के पास आदर्श किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित शंकर चौधरी ने कहा कि अपराधियों ने दुकान का शेड काटकर सामान व नकदी चोरी कर ली. इसकी सूचना थाने में दी. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन