मुजफ्फरपुर : कर्मभूमि एक्सप्रेस का गेट नहीं खुलने पर यात्रियों ने जमकर की तोड़फोड़, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जानेवाली कर्मभूमि एक्सप्रेस के जनरल बोगी का गेट नहीं खुलने पर यात्रियों ने ट्रेन पर ईंट व पत्थर बरसा कर गेट का शीशा फोड़ दिया. इस वजह से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल गया. सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया. बताया गया […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जानेवाली कर्मभूमि एक्सप्रेस के जनरल बोगी का गेट नहीं खुलने पर यात्रियों ने ट्रेन पर ईंट व पत्थर बरसा कर गेट का शीशा फोड़ दिया. इस वजह से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल गया. सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया. बताया गया कि ट्रेन करीब 4.20 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची.
आपके शहर में
विज्ञापन
पूर्व से सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. ट्रेन के आते ही यात्री ट्रेन की ओर दौड़ पड़े. इसी बीच इंजन से सटे दूसरी बोगी तकनीकी कारणों से नहीं खुल पाया.
भीड़ अधिक होने से यात्री आक्रोशित होकर प्लेटफॉर्म पर रखे ईंट से एलएचबी कोच वाले गेट पर तोड़फोड़ करने लगे. इससे बोगी का शीशा टूट गया. थोड़े देर बाद गेट के खुलते ही यात्री अंदर प्रवेश कर गये. इसी बीच ट्रेन खुल गयी. इस पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को करीब पांच से दस मिनट तक रोक दी. इससे अफरातफरी मच गयी.
पवन एक्सप्रेस के यात्रियों की छूटी ट्रेन: दरभंगा से लोकमान्य तिलक जानेवाली पवन एक्सप्रेस में भीड़ होने से दर्जनों यात्रियों की यात्रा रद्द हो गयी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में पहले से ही बहुत भीड़ थी. ट्रेन के आते ही यात्री सीट के लिए मारामारी करने लगे. बोगी के गेट पर ही अधिक जाम होने की वजह से यात्री बोगी के अंदर नहीं प्रवेश कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन