मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री के पुत्र से अंजनी ठाकुर के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी
मुजफ्फरपुर : अंजनी ठाकुर के नाम पर पूर्व मंत्री स्व.कमल पासवान के पुत्र सुनील कुमार से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. उन्होंने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जमादार अजमतुल्लाह खान पूरे मामले की जांच कर रहे है. सुनील कुमार मिठनपुरा लाला मोहल्ले में रहते हैं. वह नारायणपुर में गिट्टी का कारोबार […]
मुजफ्फरपुर : अंजनी ठाकुर के नाम पर पूर्व मंत्री स्व.कमल पासवान के पुत्र सुनील कुमार से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. उन्होंने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जमादार अजमतुल्लाह खान पूरे मामले की जांच कर रहे है. सुनील कुमार मिठनपुरा लाला मोहल्ले में रहते हैं. वह नारायणपुर में गिट्टी का कारोबार करते हैं.
आपके शहर में
उनसे लगातार हरियाणा के करनाल जिले के पांच अलग अलग लैंड लाइन नंबर से अंजनी ठाकुर के नाम पर पांच लाख रंगदारी मांगी जा रही है. उनके मोबाइल पर पहला कॉल दस दिन पूर्व आया था. फोन करने वाले दोपहर 2.27 बजे कॉल किया था. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहा है. रंगदारी मांगने की घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए