मुजफ्फरपुर : प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य के बीच आ गयी पवन एक्सप्रेस, गिरने से कई यात्री चोटिल
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से रोज सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्माण कार्य के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं. बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर निर्माण का काम चल रहा था, इसी बीच दरभंगा से लोकमान्य […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से रोज सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्माण कार्य के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं.
आपके शहर में
बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर निर्माण का काम चल रहा था, इसी बीच दरभंगा से लोकमान्य तिलक जानेवाली पवन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच गयी. ट्रेन की तीन-चार बोगियों के आगे निर्माण कार्य होने से यात्री बोगी में चढ़ नहीं पाये.
इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. यात्री ट्रेन पर चढ़ने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कई यात्री गिर कर चोटिल हो गये. करीब पांच मिनट बाद यात्रियों ने किसी तरह बोगी में जगह ली. यात्रियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर देना चाहिए, या दूसरे प्लेटफॉर्म पर गाड़ी को रोकना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए