अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय थाना के समीप रविवार को दोपहर बाद पिकअप वैन के धक्के से स्कूटी सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के नीम चौक बेला शेरपुर निवासी नेमोलाल मल्लिक के पुत्र सुरेश मल्लिक […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय थाना के समीप रविवार को दोपहर बाद पिकअप वैन के धक्के से स्कूटी सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के नीम चौक बेला शेरपुर निवासी नेमोलाल मल्लिक के पुत्र सुरेश मल्लिक व अशोक मल्लिक के रूप में हुई.
वहीं गंभीर रूप से जख्मी तीसरे युवक वैशाली थाने के चिंतावनपुर गांव निवासी भोला मल्लिक का पुत्र दिलीप मल्लिक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद भाग रहे पिकअप वैन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर हाजीपुर की ओर से आ रहे थे.
जैसे ही वे सराय थाना के समीप पहुंचे कि एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी.
सदर अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों भाई सुरेश व अशोक को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी दिलीप का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन