बालिका गृह में बाहर से कौन-कौन लोग आते थे, सीबीआई ने विक्की से पूछे सवाल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में पांच दिनों के रिमांड पर चल रहे मधु की बहन का बेटा विक्की से सीबीआई की टीम मिठनपुरा कैंप कार्यालय में पूछताछ की है. मंगलवार को टीम ने बालिका गृह में बाहर से आनेवाले लोगों के बारे में पूछताछ. बाहरी लोग में सफेदपोश, राजनेता के साथ- साथ और कौन-कौन […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में पांच दिनों के रिमांड पर चल रहे मधु की बहन का बेटा विक्की से सीबीआई की टीम मिठनपुरा कैंप कार्यालय में पूछताछ की है. मंगलवार को टीम ने बालिका गृह में बाहर से आनेवाले लोगों के बारे में पूछताछ.
बाहरी लोग में सफेदपोश, राजनेता के साथ- साथ और कौन-कौन शामिल थे. विक्की से सीबीआई को अहम सुराग मिले हैं. चर्चा है कि बाहर से आनेवाले लोगों के लिए बालिका गृह में अलग से महफिल लगती थी.
मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर, उसकी राजदार मधु समेत कई आरोपित उनकी खिदमत करते थे. उनको खुश करने के लिए बच्चियों को भेजा जाता था. इधर, सीबीआई की टीम को मंगलवार को अमर सिनेमा रोड में एक ब्यूटी पार्लर के आस- पास दिखी. इससे सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के कयास लगाये जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन