बॉर्डर क्षेत्र से पटना की सीधी यात्रा, बस से और आसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के बॉर्डर वाले क्षेत्र से पटना की सीधी यात्रा बस से और आसान होगी. इसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) उत्तर बिहार के बॉर्डर वाले क्षेत्र से पीपीपी मोड पर 90 बसे चलायेंगी. इसको लेकर बीएसआरटीसी के प्रशासक की ओर से निजी बस मालिकों के लिए टेंडर निकाला है. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के बॉर्डर वाले क्षेत्र से पटना की सीधी यात्रा बस से और आसान होगी. इसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) उत्तर बिहार के बॉर्डर वाले क्षेत्र से पीपीपी मोड पर 90 बसे चलायेंगी. इसको लेकर बीएसआरटीसी के प्रशासक की ओर से निजी बस मालिकों के लिए टेंडर निकाला है.
16 जनवरी तक निजी बस मालिक मार्ग के अनुसार इसमें शुल्क जमा कर निविदा डाल सकते है. इसकी जानकारी बीएसआरटीसी डॉट ओआरजी डॉट इन पर उपलब्ध है.
इन नये बसों के चालू होने से सस्ती व सुगम सुविधा उत्तर बिहार के लोगों को मिलेगी. उत्तर बिहार के 13 रूट में यह सेवा शुरू होगी. इसमें चलने वाली बसें आरामदायक होगी. यह बस निगम के अंडरटेकिंग में चलेंगी, जिसके किराये का निर्धारण भी बीएसआरटीसी की ओर से किया जायेगा.
13 रूटों में 90 बसें बीएसआरटीसी पीपीपी मोड पर चलेंगी
निजी बस मालिकों के लिए निकाला टेंडर
16 जनवरी निविदा की अंतिम तिथि
निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के क्रम में एक कदम और आगे आयी है. इससे बोर्डर क्षेत्र वाले यात्रियों को मुख्यालय आने जाने में आसानी होगी.
एसएन झा, क्षेत्रीय प्रबंधक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन