ePaper

महिलाओं के लिए नौ ट्रेनों में 54 बर्थ रिजर्व

Updated at : 29 Dec 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के लिए नौ ट्रेनों में 54 बर्थ रिजर्व

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की 12569 जय नगर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस व 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गयी है. समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने इन ट्रेनों में महिलाओं के लिये बर्थ के आरक्षण की सूची जारी करते हुए बताया कि जयनगर से आनंद विहार […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की 12569 जय नगर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस व 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गयी है.
समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने इन ट्रेनों में महिलाओं के लिये बर्थ के आरक्षण की सूची जारी करते हुए बताया कि जयनगर से आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच जी-5 में सीट संख्या 17-22 तक महिलाओं के लिये आरक्षित रहेगी. 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-6 बोगी में सीट संख्या 17-22 तक आरक्षित किया गया है.
इन सीटों पर किसी भी उम्र की महिला को रिजर्वेशन टिकट मिल सकेगा. इसमें उम्र का कोई मायने नहीं रखा गया है. ग्रुप में यात्रा कर रही महिलाओं को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा. सभी सीट एसी थ्री कोच के श्रेणी में दी गयी है.
इन ट्रेनों में भी आरक्षित हुईं सीटें
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ (12211) में जी वन बोगी के सीट संख्या 17-22 तक.
गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी 4 कोच में सीट संख्या 17 से 22 तक.
गाड़ी संख्या 22214 पटना-शालिमार दुरंतो एक्सप्रेस के बी थ्री में सीट संख्या 17-22 तक.
गाड़ी संख्या 12360 पटना-कोलकता गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-वन के सीट संख्या 17-22 तक.
गाड़ी संख्या 22409 गया-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ के कोच संख्या जी-6 के बर्थ 17- 22 तक.
गाड़ी संख्या 19670 पाटलीपुत्रा से उदयपुर सीटी हमसफर एक्सप्रेस के बी-5 में सीट संख्या 17- 22 तक.
गाड़ी संख्या 22914 पटना-बांद्रा टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-5 में सीट संख्या 17-22 तक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन