मुजफ्फरपुर : भगवानपुर व बीबीगंज में 16 घंटे गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

ट्रक की ठोकर 11 केवी लाइन व ट्रांसफॉर्मर हुआ था ध्वस्त मुजफ्फरपुर : भगवानपुर व बीबीगंज इलाके में 16 घंटे बिजली गुल रहने से शनिवार की सुबह करीब एक हजार से अधिक आबादी के सामने पानी संकट की स्थिति रही. अल्कापुरी, नंदपुरी, कृष्णापुरी, पासवान टोला, साकेतपुरी, बीबीगंज, सुभाष नगर, गांधी नगर, फरदो आदि की बिजली […]

विज्ञापन
ट्रक की ठोकर 11 केवी लाइन व ट्रांसफॉर्मर हुआ था ध्वस्त
मुजफ्फरपुर : भगवानपुर व बीबीगंज इलाके में 16 घंटे बिजली गुल रहने से शनिवार की सुबह करीब एक हजार से अधिक आबादी के सामने पानी संकट की स्थिति रही. अल्कापुरी, नंदपुरी, कृष्णापुरी, पासवान टोला, साकेतपुरी, बीबीगंज, सुभाष नगर, गांधी नगर, फरदो आदि की बिजली बंद थी.
अभियंता ने पकड़ी बिजली चोरी
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में दो बिजली चोरी पकड़ी गयी़ उन पर जुर्माना लगा थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया गया. माड़ीपुर के जेई कंचन कुमार ने एसटीफ एई शिल्पी, एई मुकेश कुमार, नेयाज अहमद, मनीष कुमार के साथ माड़ीपुर ओवरब्रिज के नजदीक गीता देवी के यहां बिजली चोरी पकड़ी.
उन पर 26679 रुपये जुर्माना कर काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया है. इधर, चंदवारा जेई शशि भूषण ने टीम मो शाहीद व जितेंद्र के साथ बीएमपी 6 के पास अशोक चौधरी के व्यावसायिक परिसर में बिजली चोरी पकड़ी. उन पर 11158 रुपये जुर्माना लगाते हुए मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी का आवेदन दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन