कैश वैन लूट कांड : सीएमएस के दो कस्टोडियन हिरासत में, हो रही पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 52 लाख कैश लूटकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार की शाम सिटी एसपी राकेश कुमार स्पेशल टीम के साथ भगवानपुर आईजी कॉलोनी स्थित सीएमएस के कार्यालय पहुंचे. करीब दो घंटे तक उन्होंने मैनेजर सुभाष कुमार और लूटी गयी वैन में कैश लोड करनेवाले दोनों कस्टोडियन आनंद व चंदन कुमार से अलग-अलग पूछताछ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 52 लाख कैश लूटकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार की शाम सिटी एसपी राकेश कुमार स्पेशल टीम के साथ भगवानपुर आईजी कॉलोनी स्थित सीएमएस के कार्यालय पहुंचे. करीब दो घंटे तक उन्होंने मैनेजर सुभाष कुमार और लूटी गयी वैन में कैश लोड करनेवाले दोनों कस्टोडियन आनंद व चंदन कुमार से अलग-अलग पूछताछ की.
सिटी एसपी ने मैनेजर से कैश वैन की सुरक्षा के मानक पर भी पूछताछ की. इसके बाद दोनों कस्टोडियन को हिरासत में लेकर स्पेशल टीम के हवाले कर दिया. टीम उनको गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. इधर, सीएमएस के मैनेजर ने दोपहर में सुरक्षा को लेकर एसएसपी से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान एसएसपी से कैश वैन की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों को दिये जाने की मांग की.
शुक्रवार को पुलिस की अलग-अलग टीम ने सीएमएस कार्यालय पहुंच कर कस्टोडियन व स्टाफ से पूछताछ की. लगातार हो रही पूछताछ से कर्मचारियों के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था. सीएमएस कंपनी के पास 40-50 गनमैन व कस्टोडियन हैं, लेकिन शुक्रवार को काफी कम संख्या में कस्टोडियन कार्यालय पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन