बोचहां : किशोरी को अगवा करने का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोचहां : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया गया. किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को धर दबोचा. उसे थाना के हवाले कर दिया. दूसरा भागने में सफल रहा. किशोरी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक […]
विज्ञापन
बोचहां : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया गया. किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को धर दबोचा. उसे थाना के हवाले कर दिया. दूसरा भागने में सफल रहा. किशोरी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गिरफ्तार युवक की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के रजवारा गांव निवासी परमेश्वर सहनी के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस घटना के दूसरा अभियुक्त इसी गांव के महेन्द्र सहनी का पुत्र राज सहनी फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन