मुजफ्फरपुर : रिजल्ट में गड़बड़ी पर भड़कीं छात्राएं

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विवि के स्नातक पार्ट टू के रिजल्ट में गड़बड़ी से आक्रोशित एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को जुब्बा सहनी पार्क के सामने परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका. चेतावनी दी कि जल्द रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय स्तर पर आंदोलन करेंगी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एमडीडीएम कॉलेज […]
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विवि के स्नातक पार्ट टू के रिजल्ट में गड़बड़ी से आक्रोशित एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को जुब्बा सहनी पार्क के सामने परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका. चेतावनी दी कि जल्द रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय स्तर पर आंदोलन करेंगी.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एमडीडीएम कॉलेज इकाई की ओर से विवि छात्र संघ महासचिव स्वर्णिम चौहान व कॉलेज अध्यक्ष सोनाली सिंह के नेतृत्व में स्नातक पार्ट टू के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्राओं ने कॉलेज से जुलूस निकाला. विवि अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राएं जुब्बा सहनी पार्क के सामने पहुंचीं और पुतला दहन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










