मुजफ्फरपुर : मारा गया पूर्व मेयर को मारनेवाला शूटर!

Updated at : 28 Oct 2018 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मारा गया पूर्व मेयर को मारनेवाला शूटर!

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर की हत्या करने वाला शूटर समस्तीपुर में मारा गया. चकमेहसी थाना के मालीनगर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे उसका शव फेंके जाने की चर्चा शनिवार को पूरे दिन शहर में होती रही. इस मामले में चकमेहसी थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मिठनपुरा पुलिस से संपर्क भी किया है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर की हत्या करने वाला शूटर समस्तीपुर में मारा गया. चकमेहसी थाना के मालीनगर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे उसका शव फेंके जाने की चर्चा शनिवार को पूरे दिन शहर में होती रही. इस मामले में चकमेहसी थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मिठनपुरा पुलिस से संपर्क भी किया है. तीन दिन पूर्व मालीनगर में नदी के किनारे 30 साल के एक युवक का शव मिला था. मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था.
पूरे पीठ पर काला निशान था. नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर चकमेहसी पुलिस मौके पर पहुंची थी. हाथ पर एसके लिखा देख आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया था. कुछ भी पता नहीं चलने पर शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया. इसी बीच चकमेहसी पुलिस को पता चला कि शव का हुलिया पूर्व मेयर की हत्या में आरोपित फरार शूटर से काफी मिलता है.
इन दो कारणों से शूटर के शव होने का शक . पुलिस दो कारणों से शूटर का शव होने की आशंका व्यक्त कर रही है. पहला, मृतक के एक हाथ पर एसके लिखा है. दूसरा, जिस गांव से शव मिला है, उसके दो किमी की दूरी पर ही एक शातिर अपराधी का ननिहाल है. शूटर उसके गिरोह से जुड़ा था.
आशंका यह भी है कि हत्या किये जाने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गयी है. चकमेहसी थानाध्यक्ष ने बताया कि शूटर के जानने वाले ने बताया कि उसके हाथ पर एसके लिखा था. हालाांकि परिजनों से बात नहीं हो पायी है. इसी कारण मिठनपुरा के साथ सकरा पुलिस से भी संपर्क साधा गया है. सकरा इलाके में ही शूटर का गांव व ससुराल है. इधर, दूसरे शूटर गाेविंद के नेपाल में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली है.
पूर्व मेयर की श्रद्धांजलि सभा आज
पूर्व मेयर समीर कुमार की श्रद्धांजलि सभा रविवार को आम्रपाली आॅडिटोरियम में आयोजित होगी. कार्यक्रम का आयोजन समीर फाउंडेशन की ओर से किया गया. पूर्व मेयर की पत्नी वर्षा रानी ने सभी दलों, सामाजिक संगठनों व अन्य गणमान्य लोगों से सभा में आने की अपील की हैं.
श्यामनंदन ने जमानत के लिए दी अर्जी
समीर हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में चिह्नित प्रोपर्टी डीलर श्यामनंदन के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने सीजेएम न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी है. कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगी. पुलिस ने श्यामनंदन को उसके गांव सकरा के सम्भा से 17 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने पूर्व मेयर हत्याकांड में साजिशकर्ता की भूमिका निभाने की बात स्वीकार ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन