शहर के आसपास अपराधी बना रहे ठिकाना, अलर्ट रहें थानेदार
Updated at : 24 Oct 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शहर में चोरी व छिनतई करने वाले गैंग के सक्रिय होने से बढ़ी घटनाओं को लेकर डीएम मो. सोहैल ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. एसएसपी मनोज कुमार व एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार को इस संबंध में पत्र लिख कर बताया है कि शहर के आसपास […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहर में चोरी व छिनतई करने वाले गैंग के सक्रिय होने से बढ़ी घटनाओं को लेकर डीएम मो. सोहैल ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. एसएसपी मनोज कुमार व एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार को इस संबंध में पत्र लिख कर बताया है कि शहर के आसपास के मुहल्ले में संदिग्ध युवकों के किराये का मकान लेकर रहने की सूचना है.
- शाम से ही इन इलाके में पुलिस गश्ती कराने के लिए कहा गया है.
- कहा, अहियापुर में किराये का मकान लेकर संदिग्ध युवकों के रहने की सूचना
- अहियापुर के गांधी नगर, आजाद नगर एवं कोल्हुआ में भी रह रहे हैं बदमाश
इससे बड़ी लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के अंजाम दिये जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है. यह भी सूचना है कि अहियापुर थाना अंतर्गत गांधी नगर, आजाद नगर एवं कोल्हुआ पैगंबरपुर मुहल्ले व उसके आसपास संदिग्ध युवक कुछ दिनों से ठिकाना बनाये हुए हैं. इसमें जिले के विभिन्न इलाके के बदमाश के सक्रिय होने की बात सामने आयी है. दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए बैंकों के साथ अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है. डीएम ने विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को अलर्ट रहने की हिदायत दी है. सघन अभियान चला अपराधियों को धर-पकड़ सुनिश्चित करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




