घटनास्थल के पास ही शूटर को उपलब्ध करायी गयी एके-47!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 5:39 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में सुराग पाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीके से भी जांच कर रही है. पुलिस की एक टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं अपराधियों के घटनास्थल के आसपास ही हथियार तो नहीं उपलब्ध कराया गया. पुलिस टावर डंप से भी सुराग पाने का प्रयास कर रही […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में सुराग पाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीके से भी जांच कर रही है. पुलिस की एक टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं अपराधियों के घटनास्थल के आसपास ही हथियार तो नहीं उपलब्ध कराया गया. पुलिस टावर डंप से भी सुराग पाने का प्रयास कर रही है. जांच में यह भी बात आयी है कि दोनों बाइक सवार अपराधी चंदवारा के हर गली से वाकिफ थे. उनके पास पूर्व से एके-47 मौजूद नहीं था. पूर्व मेयर के होटल से निकलने के दौरान अपराधियों की दूसरी टीम तो रेकी नहीं कर रही थी.
श्यामनंदन व पूर्व मेयर के बीच तकरार का खुलासा : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के उद‍्भेदन के लिए गठित टीम में शामिल मुकुल कुमार रंजन ने शहर के तीन अन्य कपड़ा व्यवसायियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है. इसमें प्रमुख रूप से कल्याणी मार्केट के सौदे से संबंधित सवाल पूछे गये. इस दौरान व्यवसायियों ने सकरा के भूमि व्यवसायी श्यामनंदन मिश्रा से पूर्व मेयर समीर कुमार की तकरार होने की बात बतायी. कल्याणी मार्केट की जमीन के एग्रीमेंट में एक करोड़ से अधिक की राशि गबन किये जाने और उक्त डील को किसी दूसरे दबंग भूमि व्यवसायी से कराने की जानकारी होने के बाद पूर्व मेयर उससे खफा थेे.
टावर डंप में फंसे कई सफेदपोश :
अखाड़ाघाट और चंदवारा स्थित घटनास्थल के पास टावर डंप में कई सफेदपोशों का लोकेशन मिलने से वह जांच के घेरे में हैं. इनमें कई व्यवसायी भी हैं. पुलिस घटना के तीन-चार दिनों के टावर लोकेशन की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन