नशे में धुत सीहो स्टेशन मास्टर निलंबित, जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : ड्यूटी के दौरान शराब पीकर नशे में धूत गिरफ्तार सीहो स्टेशन मास्टर राकेश कुमार को जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. राकेश मूल रूप से कुढ़नी प्रखंड के तुर्की का रहनेवाले हैं. स्टेशन मास्टर के विरुद्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) बीएन प्रसाद के आवेदन पर बिहार उत्पाद अधिनियम […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : ड्यूटी के दौरान शराब पीकर नशे में धूत गिरफ्तार सीहो स्टेशन मास्टर राकेश कुमार को जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. राकेश मूल रूप से कुढ़नी प्रखंड के तुर्की का रहनेवाले हैं. स्टेशन मास्टर के विरुद्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) बीएन प्रसाद के आवेदन पर बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा के साथ नशीला पदार्थ सेवन करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इधर, आरोपित स्टेशन मास्टर ने कहा कि मैं निर्दोष हूं. मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है.स्टेशन मास्टर की गिरफ्तारी गुरुवार की आधी रात तब हुई थी, जब वे ड्यूटी के दौरान शराब पीकर नशे में सो गये थे. इस दौरान ग्रीन सिग्नल के इंतजार में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन पर बरौनी-लखनऊ व सिलौत स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस अप समेत कई ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं.
कंट्रोल को जब ट्रेन परिचालन ठप होने की जानकारी मिली, तो सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने आनन-फानन में सिग्नल नहीं मिलने का कारण जानने में जुट गये. रात करीब 12 बजे जानकारी मिली कि सीहो स्टेशन मास्टर शराब पीकर ऑफिस में ही सो गये हैं. डीआरएम के निर्देश पर उसे आरपीएफ नारायणपुर अनंत के प्रभारी इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










