चार घंटे बंद कराया बेला फीडर आनंद व आदर्श नगर मुहल्ले में टूटा तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 6:04 AM
मुजफ्फरपुर : खबड़ा के जीरोमाइल फीडर से जुड़े इलाके आनंद नगर व आदर्श नगर में मंगलवार की शाम एलटी तार टूटने से करीब ढाई घंटे के लिए बिजली गुल हो गयी. इस कारण आंनद नगर, आदर्श नगर, मझौलिया, दिनकर नगर, चाणक्य कॉलोनी, मझौलिया रोड गुमटी नंबर पांच के आसपास के मोहल्ले की बत्ती गुल हो […]
मुजफ्फरपुर : खबड़ा के जीरोमाइल फीडर से जुड़े इलाके आनंद नगर व आदर्श नगर में मंगलवार की शाम एलटी तार टूटने से करीब ढाई घंटे के लिए बिजली गुल हो गयी. इस कारण आंनद नगर, आदर्श नगर, मझौलिया, दिनकर नगर, चाणक्य कॉलोनी, मझौलिया रोड गुमटी नंबर पांच के आसपास के मोहल्ले की बत्ती गुल हो गयी. दो घंटे बाद लाइट आयी तो ओवरलोड के कारण रात साढ़े दस बजे तक बिजली ट्रिप करती रही. आदर्श नगर मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया, इससे आदर्श नगर मोहल्ले में देर रात तक संकट की स्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










