बिजली करेंट से बच्चे की मौत मुआवजे के लिए सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सकरा : थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित रूपनपट्टी चौक के निकट बुधवार की शाम कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली के चंपापुर अगरैल गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा के […]
विज्ञापन
सकरा : थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित रूपनपट्टी चौक के निकट बुधवार की शाम कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली के चंपापुर अगरैल गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा के लिए करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया. पंसस मुकेश कुमार व भोला ठाकुर ने मामले की सूचना पुलिस को दी. बताया जाता है कि सूरज बाइक से मारकन गांव स्थित अपने ननिहाल से घर लौट रहा था. इसी बीच रूपनपट्टी चौक के निकट मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे कंटेनर के चपेट में आ गया. कंटेनर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जाम कर रहे लोगों ने मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम हटाने में पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा. घटनास्थल पर वरियारपुर ओपी, मुशहरी थाना की पुलिस पहुंची. मुखिया पति जितेन्द्र कुमार मिश्रा, भोला ठाकुर, चंदन ठाकुर आदि लोगो ने समझाया. सीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर रात करीब 8.30 बजे जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन