छेड़खानी को लेकर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, छह जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक पर मंगलवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से पांच मिनट तक जमकर लात- घुसे व बेल्ट चले. इस दौरान आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी छात्र भागने लगे. एक को खदेड़ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक पर मंगलवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से पांच मिनट तक जमकर लात- घुसे व बेल्ट चले. इस दौरान आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी छात्र भागने लगे. एक को खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया.
देर शाम तक थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिया गया छात्र नयाटोला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे किराये की मकान में रहनेवाला बताया गया है.
बताया जाता है कि कलमबाग इलाके की एक प्रतियोगी परीक्षा की छात्रा कोचिंग के लिए छाता चौक आयी थी. इसी दौरान नया टोला इलाके में किराये की मकान में रहनेवाले कुछ छात्र छात्राें पर फब्तियां कसने लगा. विरोध करने पर उसके साथ गाली- गलौज करने लगा. इसी बीच छात्रा के कुछ परिचित वहां पहुंच गये. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. थानेदार अरुण कुमार ने बताया एक छात्र को हिरासत में लिया गया है. मारपीट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










