मुजफ्फरपुर : विषाक्त भोजन से दर्जनों बच्चे बीमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 8:51 AM

विज्ञापन

सरैया (मुजफ्फरपुर) : प्रखंड के पोखरैरा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने से रविवार की देर रात दर्जनों बच्चे बीमार हो गये. इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया. फूड प्वाइजनिंग के शिकार दो बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

सरैया (मुजफ्फरपुर) : प्रखंड के पोखरैरा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने से रविवार की देर रात दर्जनों बच्चे बीमार हो गये. इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया. फूड प्वाइजनिंग के शिकार दो बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

सोमवार की सुबह एक बच्चे की स्थिति नियंत्रण में होने पर परिजनों के हवाले किया गया. वहीं दूसरे बच्चे का इलाज जारी है. आंशिक रूप से फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चों को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. 65 बच्चों का इलाज पीएचसी प्रभारी ने स्कूल में किया, जबकि तीन बच्चों का इलाज अस्पताल में हुआ. वहीं कई बीमार बच्चों को माता-पिता अपने घर लेते गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन