विवाहित की हत्या कर शव किया गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी परिजन ने दर्ज करायी है. इसमें विवाहिता के पति विवेक द्विवेदी समेत पांच लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छानबीन के दौरान पता चला कि एक दिन पूर्व विवाहिता का […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी परिजन ने दर्ज करायी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसमें विवाहिता के पति विवेक द्विवेदी समेत पांच लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छानबीन के दौरान पता चला कि एक दिन पूर्व विवाहिता का शव पंखे से झूल रहा था. पति जब कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद था. दूसरी तरफ से झांक कर देखा, तो शव को लटका हुआ पाया.
आनन-फानन में दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा और गांव लेकर चला गया. इसी बीच महिला के भाई समेत अन्य लोग भी घटनास्थल पहुंच गये. आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि विवाहिता की हत्या कर उसके पति सहित अन्य लोग चारपहिया वाहन से शव को लादकर ले गये हैं. पुलिस का भी मानना है कि कानून के भय से आरोपित उसका शव लेकर कहीं फरार हो गया है. थानेदार अरुण कुमार मंडल ने कहा कि इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. मृतक महिला क्षमा देवी नरकटियागंज शिकारपुर की रहनेवाली है. 2010 में उसकी शादी बगहा के विवेक द्विवेदी से हुई थी.
महिला अपने पति और बच्चों के साथ आदर्श कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी. पति विवेक शहर के ही एक बुक पब्लिकेशन में काम करता है. मायके वालों ने पारिवारिक विवाद में हत्या कर शव गायब करने की आशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन