बारिश छूटते ही सड़कों पर जाम

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शाम में हुई बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जाम फंसा. आलम यह था कि मोतीझील पुल, आमगोला पुल, माड़ीपुर पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं सरैयागंज टावर, सिकंदरपुर मोड़, कंपनी बाग, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, इमली-चट‍्टी महेश बाबू चौक, पंकज मार्केट, अघोरिया बाजार चौक, सर्किट हाउस चौक, कलमबाग […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शाम में हुई बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जाम फंसा. आलम यह था कि मोतीझील पुल, आमगोला पुल, माड़ीपुर पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं सरैयागंज टावर, सिकंदरपुर मोड़, कंपनी बाग, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, इमली-चट‍्टी महेश बाबू चौक, पंकज मार्केट, अघोरिया बाजार चौक, सर्किट हाउस चौक, कलमबाग चौक, हरिसभा चौक आदि सभी प्रमुख चौक चाराहों पर भीषण जाम फंसा.
आलम यह था कि पैदल चलने तक की जगह नहीं थी. शाम के 5 बजे से रात के 7 बजे तक शहर के मुख्य बाजार में जाम फंसा रहा, लोग रेंगते रहे. सरैयागंज टावर पर तो चौतरफा जाम फंसा हुआ था, करीब आधे घंटे तक तो पूरी तरह चौराहा जाम था. स्टेशन रोड में कई गाड़ी के सैलेंसर में पानी घुस गया, इस कारण वहां जाम की स्थिति बनी. करीब दो घंटे की काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन