ePaper

मुजफ्फरपुर में घर पर अकेले थी किशोरी, चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे अपराधी और की 50 लाख की लूट

Updated at : 10 Aug 2022 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में घर पर अकेले थी किशोरी, चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे अपराधी और की 50 लाख की लूट

मुजफ्फरपुर में दिनदहारे डकैती का मामला सामने आया है. यहां एक घर में किशोरी अपनी बुजुर्ग दादी के साथ अकेले थी. दोपहर में चायपत्ती बेचने के बहाने अपराधी घर में घुसे और करीब 50 लाख का सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके की है. ये घटना बालू-गिट्टी के व्यवसायी के घर पर हुई है. बताया जा रहा है कि घर पर व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी अपनी बुजुर्ग दादी के साथ घर पर थी. इस दौरान दोपहर में घर में दो लोग चायपत्ती बेचने के बहाने आए. किशोरी ने मना किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने पानी पीने के लिए मांगा. जबतक लड़की उसे पानी लाकर देती तब तक दोनों अपराधी घर में जबरदस्ती घुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया.

40 लाख के जेवर और 10 लाख के कैश ले उड़े अपराधी

पुलिस के अनुसार बालू-गिट्टी के व्यवसायी नलिन रंजन की मृत्यु कुछ वक्त पहले हो गयी थी. इसके बाद से उनकी पत्नी सविता रंजन पूरा व्यापार देखती है. उनकी दुकान कांटी रोड पर स्थित है. घटना के वक्त वो घर पर नहीं थी. उनकी सास की उम्र 95 वर्ष से ज्यादा है. ऐसे में अपराधियों के लिए ये घर सॉफ्ट टारगेट था. डकैती में 40 लाख के गहने और 10 लाख के कैश के साथ अपराधी जमीन के कागज भी लेकर भाग गए. दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

पहले से रेकी कर रहे थे अपराधी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सविता रंजन के घर की काफी रेकी करने के बाद घटना को इंजाम दिया है. अपराधियों ने ठीक उस वक्त घर पर धावा बोला जब घर में केवल किशोरी और बुजुर्ग महिला थी. हालांकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश कर रही है. साथ ही, घर और पड़ोसियों से मामले में जानकारी ले रही है. घटना के बाद सविता के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन