Kaimur: बहन के बेटे की सलामती के लिए मुस्लिम महिला ने किया छठ, परिवार ने किया स्पोर्ट
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 08 Nov 2024 5:13 PM
Kaimur: कैमूर जिले के मोहनिया में एक मुस्लिम समाज की महिला ने छठ कर समाज में अनोखी मिसाल पेश की है.
कैमूर जिले के मोहनिया में एक मुस्लिम समाज की महिला ने छठ कर समाज में अनोखी मिसाल पेश की है. दरअसल, मोहनिया वार्ड 11 निवासी रेहाना ने अपनी बहन के बेटे की सलामती के लिए छठ किया था. उन्होंने शहर के शारदा ब्रदराज छठ घाट पर पहुंच विधि-विधान से छठ पूजा कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा.
बहन की बेटे के लिए मांगी थी मन्नत
रेहाना ने बताया कि मेरी बहन का बेटा होने वाला था. उस दौरान छठ पूजा दूसरा अर्घ था. इसीलिए, मैंने भी मन्नत मांगी थी कि बच्चा अगर स्वस्थ रहा और पांच साल का हो जायेगा, तो मैं भी छठ पूजा करूंगी. जब मन्नत पूरी हो गयी, तो छठ पूजा करने आयी हूं.
छठ पूजा कैसे होती है मोबाइल से हासिल की जानकारी
छठ पूजा कैसे होती है, यह जानकारी मोबाइल से हासिल की. मैं जहां रहती हूं, वहां पर छठ पूजा की विधि मैंने देखने के बाद निर्णय लिया. मेरी फैमिली इस मामले में मेरा पूरा सपोर्ट करती है. मेरे घर में छठ पूजा के अलावा जिउतिया पर्व, नवरात्रि का पर्व होता है. इस संबंध में महिला के पिता यासिम राय ने बताया कि मुझे इस चीज की बहुत लालसा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










