पटना के जेल में हत्या, मॉस्क बनाने के दौरान कैदी के पेट में घोंपी कैंची

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के फुलवारीशरीफ जेल में एक कैदी की हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. जेलर के साथ ही कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुचे हैं. मामले की जांच हो रही है.

विज्ञापन

पटना. पटना के फुलवारीशरीफ जेल में एक कैदी की हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. जेलर के साथ ही कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुचे हैं. मामले की जांच हो रही है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ से आ रही सूचना के अनुसार हत्या की यह घटना जेल में मॉस्क निर्माण के दौरान हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टुनटुन राय के साथ कई अन्य कैदी जेल के अंदर मॉस्क बनाने का काम कर रहे थे.

इसी दौरान मोहम्मद मुन्ना से टुनटुन राय की किसी बात पर बहस हो गयी. उसके बाद मोहम्मद मुन्ना ने टुनटुन के पेट में कैंची घोंप दिया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गयी. सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

तब तक टुनटुन की मौत हो चुकी थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं इस मामले में जेल प्रशासन ने घटना को लेकर विस्तृत जानकारी स्थानीय थाने को दी है. इस घटना के बाद टुनटुन के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं. जेल प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन