ePaper

गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय में आज 9 बजे कुलपति करेंगे ध्वजारोहण

Updated at : 25 Jan 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के राजेंद्र मंच पर कुलपति प्रो संजय कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर. देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के राजेंद्र मंच पर कुलपति प्रो संजय कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. विश्वविद्यालय द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. इसकी तैयारी भी विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद द्वारा की जा रही है. गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले 8.30 बजे कुलपति आवास पर कुलपति ध्वजारोहण करेंगे. इसके बाद सुबह 9 बजे विश्वविद्यालय के राजेंद्र मंच पर कुलपति ध्वजारोहण करेंगे. वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर डीजे कॉलेज एनसीसी तथा बीआरएम कॉलेज, एनसीसी के कैडेटस द्वारा परेड मार्च किया जायेगा. इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक परिषद अधिकारी डा. मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बीआरएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी. एनएसएस कॉडिनेटर रोहित कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर कुलपति के निर्देशानुसार सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गणतंत्र दिवस पर एनएसएस स्वंय सेवक भी परेड में शामिल होंगे. इधर, एनसीसी के एनओ लेफ्टिनेंट प्रभाकर पोद्दार तथा लेफ्टिनेंट नेहा कुमारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर एनसीसी कैडेटों द्वारा परेड का अभ्यास शनिवार को किया गया. जबकि रविवार को गणतंत्र दिवस पर कैडेटों द्वारा परेड मार्च कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन