ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपन लाइन ब्रांच ने की गेट मीटिंग

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपन लाइन ब्रांच ने की गेट मीटिंग

काम के घंटे, जो 8 घंटा निश्चित था. उसे भी खत्म किया जा रहा है,

विज्ञापन

जमालपुर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ओपन लाइन शाखा जमालपुर द्वारा गुरूवार को शाखा सचिव शिवदयाल मंडल के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग में गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन किया गया. यूनियन के पूर्व केंद्रीय सहायक महामंत्री केडी यादव ने कहा कि आज पूरे देश में सभी ट्रेड यूनियन एक साथ मिलकर चार नए श्रम कानून के विरोध में हड़ताल कर रही है. रेलवे आम जनों को अति आवश्यक सेवा देती है. इस कारण से रेल कर्मचारी हड़ताल नहीं कर रहा है, लेकिन ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि नई श्रम कोड को समाप्त किया जाए. जिसमें कि मजदूरों के हित की बात काम की गई है और मालिक के हित को ज्यादा ध्यान में रखा गया है. साथ ही मजदूरों को मिलने वाली सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि काम के घंटे, जो 8 घंटा निश्चित था. उसे भी खत्म किया जा रहा है, ऐसे में इस नए श्रम कानून का विरोध जरूरी है. मौके पर सुबोध कुमार रंजन, रजनीकांत सिंह, रवि शंकर यादव, नीतू सिंह, अर्चना कुमारी, रीती कुमारी, संगीता कुमारी, ब्रजकिशोर, अजय कुमार, कन्हैयालाल गुप्ता, श्वेतांक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन