आधुनिक रेल प्रणालियों के तकनीकी नवाचार में इंजीनियरों की बदलती भूमिका महत्वपूर्ण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी सलाहकार ऋतुराज वर्मा ने एआइ आधारित रणनीतिक नेतृत्व विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत

विज्ञापन

इरिमी का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह संपन्न

जमालपुर. जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) का दो दिवसीय 99वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता और उल्लास के साथ शनिवार को संपन्न हो गया. इसमें भारतीय रेल के विभिन्न जोन एवं उत्पादन निकायों से शीर्ष पदों पर पद स्थापित इंजीनियर, प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए.

कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी सलाहकार ऋतुराज वर्मा ने एआइ आधारित रणनीतिक नेतृत्व विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने आधुनिक रेल प्रणालियों तकनीकी नवाचारों तथा इं���ीनियरों की बदलती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके उपरांत संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. इसमें उपलब्धियां, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं भावी योजनाओं का उल्लेख किया गया. दक्षिण पश्चिम रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक संजीव किशोर द्वारा लिखित जटिल उत्पाद एवं संगठन प्रणाली में परियोजना अवरोधों का रणनीतिक प्रबंधन पुस्तक का विमोचन किया गया. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि मॉडर्न कोर्स फैक्ट्री तथा रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने भारतीय रेल की प्रगति में तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों के महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही संस्थान के सहयोग की सराहना की. मंच संचालन व्याख्याता मुकुंद बिहारी ने किया.

इंजीनियरों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षु रेल इंजीनियर हरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, अमित विश्वकर्मा, नरेंद्र मीणा, राजदीप सिंह ठाकुर, पैला शशांक, मनोहर कुमार, गोविंदा, गौतम, ध्रुव, ज्योति नाथ एवं शैलेश कुमार को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

मौके पर थे मौजूद

कार्यक्रम में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के महा प्रबंधक यु सुब्बाराव, पूर्व रेलवे के पीसीएमई परमानंद शर्मा, उत्तर मध्य रेलवे के पीसीएमई अनिल कुमार द्विवेदी, रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य आरके मंगला, मालदा के डीआरएम मनीष गुप्ता, हावड़ा के डीआरएम विशाल कपूर, डीडीयू के डीआरएम उदय सिंह मीणा, रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल, इरिमी के डीन प्रेम प्रकाश जनार्दन प्रसाद, आइसीएफ के सीपीएलई अम्लान तिर्क़े, पूर्व पीसीएमई एमके पोद्दार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन