मोबाइल फोन नहीं मिलने पर आह्त किशोरी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पुलिस काे बताया कि गुरुवार की सुबह वैष्णवी ने मोबाइल फोन देने की जिद की. मां मोबाइल छिपाकर गंगा स्नान के लिए घाट चली गईं.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर में गुरुवार को मां से मोबाइल मांगने पर हुई डांट-फटकार से आहत 16 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतका लल्लू पोखर निवासी संतोष साह की पुत्री वैष्णवी मध्य विद्यालय बेलन बाजार में कक्षा अष्टम की छात्रा थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. बताया गया कि वैष्णवी पिछले दस दिनों से नियमित विद्यालय नहीं जा रही थी. इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक ने घर पहुंचकर शिकायत की थी कि वैष्णवी नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही है और दोपहर में मध्याह्न भोजन की घंटी के बाद ही पहुंचती है. शिक्षक की शिकायत के बाद मां बेबी देवी ने बेटी को डांट-फटकार लगाई थी. जिसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया. मां बेबी देवी ने पुलिस काे बताया कि गुरुवार की सुबह वैष्णवी ने मोबाइल फोन देने की जिद की. मां मोबाइल छिपाकर गंगा स्नान के लिए घाट चली गईं. इसी दौरान किशोरी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया. गंगा घाट से लौटने पर मां ने उसे फंदे से झूलते देखा तो चीख-पुकार मच गई. परिजनों की मदद से उसे तत्काल फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डा. हर्षवर्धन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी. पिता नीलम चौक स्थित एक बिरयानी हाउस में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. जबकि मां दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का पालन पोषण करती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन