सदर अस्पताल में छह हज यात्रियों को लगाया गया टीका

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल में हज यात्रियों के विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया. जहां कुल 6 हज यात्रियों को यात्रा से पहले निर्धारित दो टीका लगाया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. जिला प्रतिरक्षण कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल में हज यात्रियों के विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया. जहां कुल 6 हज यात्रियों को यात्रा से पहले निर्धारित दो टीका लगाया गया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि जिले के कुल 17 हज यात्रियों के लिये विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया. जहां शुक्रवार को कुल 6 हज यात्रियों को टीका लगाया गया. इस दौरान हज यात्रियों को मेनेजाइटिस तथा पोलियो ओवी वैक्सीन दिया गया. हज यात्रियों में सुफिया तब्बसूम, मो अबूसला, शाहजी शहकार, मो हजिफुर रहमान, बीबी अखतरी बेगम, मो तौसिफ रजा, नूर आशा खातून, गुलाम मो असफी शामिल है. डीआईओ ने बताया कि शुक्रवार को नमाज अदा करने के कारण कई हज यात्री वैक्सीन लेने नहीं पहुंच पाये. इसे लेकर ऐसे हज यात्रियों को शनिवार को वैक्सीन दिया जायेगा. वैसे हज यात्री, जो शुक्रवार को टीका नहीं ले पाये हैं. वे शनिवार को सदर अस्पताल में बने जिला प्रतिरक्षण कार्यालय पहुंचकर वैक्सीने ले सकते हैं. मौके पर प्रतिरक्षण कार्यालय कर्मी मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन