जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में रूपा व अंकित ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

पोलो मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. पोलो मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर, वरीय उप समाहर्ता श्वेता कुमारी व प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स खेल विद्या में शारीरिक विकलांग, मंदबुद्धि, दृष्टीहीन, बहरा, गुगा कोटि के दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि क्रिकेट व फुटबॉल का आयोजन किया गया. जिसमें 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. मानसिक दिव्यांगता बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रूपा कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय एवं सोनल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसिक दिव्यांगता बालक वर्ग के डिशक्श थ्रो में अमन कुमार, औरंजेब, अंकुश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुकबधिर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंकित कुमार प्रथम, पिंटू कुमार द्वितीय एवं प्रशांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि दृष्टिबाधित बालक वर्ग के जेवलीन थ्रो में गणपत कुमार, मनीष कुमार एवं अभिजीत कुमार एवं दृष्टि बाधित बालिका वर्ग के शॉटपुट में खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी एवं भारती कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन