थाने में लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन : एसपी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार तथा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के कार्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

एसपी ने किया खड़गपुर डीएसपी व पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

हवेली खड़गपुर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार तथा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के कार्यालय का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने अनुमंडल के सभी थाना के कांडों व कार्यालय के पंजियों की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये.

एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने, लूट, गृहभेदन, चोरी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से संबंधित थाना के हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र को चिन्हित कर सक्रिय रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने कार्यालय के सभी अभिलेख, रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने, साथ ही लूट पंजी, डकैती पंजी, त्रुटि पंजी, गिरोह पंजी को अद्यतन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने सभी को बेहतर टीमवर्क स्थापित कर कांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी दागियों को चिह्नित कर निरंतर निगरानी करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराध में काफी कमी आयी है. हाल के दिनों में खड़गपुर क्षेत्र में कई बड़े कार्यक्रम हुए, इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही. उन्होंने एसडीपीओ को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर सभी लंबित मामले का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. दूसरी ओर एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. इसी क्रम में एसपी ने लंबित विवेचना को शीघ्र निस्तारण करने व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर सभी अपराध अभिलेख व पंजियों के सुरक्षित रखरखाव सहित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसे शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी. इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया. मौके पर खड़गपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शिवम स्वराज, गंगटा थानाध्यक्ष, शामपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन