100 मीटर दौड़ में रवीश व अंजली एवं 1000 मीटर दौड़ में प्रिंस व रोशनी ने मारी बाजी

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 02 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

चैंपियनशिप को पांच आयु वर्ग में बांटा गया है, जिसमें 600 खिलाड़ी भाग ले रहे है.

विज्ञापन

– तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप पोलो मैदान में प्रारंभ

मुंगेर

मुंगेर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 2026 का सोमवार को पोलो मैदान में शुभारंभ किया गया, जो डॉ अर्जुन प्रसाद सिंह को समर्पित था. मुख्य अतिथि मुंगेर के महापौर कुमकुम देवी, विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर, वृद्धाश्रम के सुपरिंटेंडेंट प्रिया सिंह, डॉ उदय शंकर, रेड क्रॉस के सचिव देव प्रकाश, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश कुमार ने मार्च पास्ट का सलामी लिया और झंडातोलन के साथ गुब्बारा उड़ाकर खेल कर शुभारंभ किया. इस चैंपियनशिप को पांच आयु वर्ग में बांटा गया है, जिसमें 600 खिलाड़ी भाग ले रहे है.

परिणाम पर एक नजर

– अंडर-18 बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब जमालपुर के अंकित कुमार प्रथम व राजकुमार द्वितीय व कार्तिक स्पोर्टस क्लब लोहची के अभिनव कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

– अंडर- 16 बालक वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर खड़गपुर के प्रिंस कुमार, नौवागढ़ी के प्रिंस कुमार द्वितीय एवं नयागांव के सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

– अंडर- 16 बालिका वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में रोशनी कुमारी आईटीसी मुंगेर प्रथम, प्रेरणा सिंह किलकारी, मुंगेर द्वितीय व खुशी सिंह मुंगेर तृतीय स्थान पर रही.

– अंडर- 20 बालक वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर धीरज कुमार कृष्ण स्पोर्ट्स जमालपुर, द्वितीय निशांत कुमार रतन फिजिकल अकैडमी मुंगेर व तृतीय स्थान पर गोलू कुमार बड़ी गोविंदपुर

– अंडर-16 बालिका हाई जंप में सुमेधा सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज, तान्या कुमारी प्लस टू हाई स्कूल हरदा, खुशी सिंह सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय

– अंडर- 16 बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में प्रशांत राज एसबीएम पुरानीगंज, प्रथम, हंसराज मुंगेर द्वितीय व संभव राज ईस्टर्न रेलवे इंटर कॉलेज जमालपुर तृतीय स्थान पर रहे.

– अंडर- 20 मबालक के 100 मीटर दौड़ में रवीश कुमार भागीचक, साजन कुमार खड़गपुर, आदित्य कुमार लाल दरवाजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

– अंडर- 18 बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंजली राज नाइट्रेडेम एकेडमी जमालपुर प्रथम, सृष्टि कुमारी बैजनाथ गर्ल हाई स्कूल मुंगेर द्वितीय व क्रिस्टी रंजन खड़गपुर तृतीय स्थान पर रहे.

– अंडर- 20 बालक वर्ग के लॉग जंप में अनुज कुमार आर्य क्लब प्रथम, अंकित राज फरदा क्लब द्वितीय व अंकित कुमार आर्य क्लब तृतीय स्थान पर रहे.

– 100 मीटर मैंस ग्रुप के प्रथम स्थान फरहान आलम फरदा, द्वितीय स्थान पर संतोष कुमार रफ्तार एथलेटिक क्लब एवं तीसरे स्थान पर राजीव कुमार कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब रहे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन