बिहार में BSF जवान बेटे को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे पिता को काल ने निगला, सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार के मुंगेर में आर्मी से रिटायर्ड एक शख्स को ट्रक ने रौंद दिया. बीएसएफ में तैनात अपने बेटे को ट्रेन पर बैठाकर वो लौट रहे थे. रास्ते में ही हादसे का शिकार बन गए.

विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने रविवार को एक स्कूटी सवार को रौंद दिया. इससे मौके पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची निवासी प्रमोद कुमार साह के रूप में हुई, जो बीएसएफ में तैनात बेटे को छोड़ कर जमालपुर से वापस अपने घर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

BSF जवान बेटे को स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. प्रमोद कुमार साह बीएसएफ में तैनात अपने बेटे को छोड़ने के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन गये थे. उसे छोड़ कर वह फिर घर के लिए निकले. जब वह स्कूटी से सफियासराय रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. धक्का मारने के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया.

ALSO READ: Bihar News: सहरसा में घर में घुसा बेलगाम ट्रक, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

आर्मी से रिटायर्ड थे प्रमोद कुमार साह

सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम पहुंची और खून से लथपथ प्रमोद कुमार साह को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पत्नी, बेटा एवं ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों बताया कि प्रमोद कुमार साह आर्मी से रिटायर्ड थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

बोले यातायात थानाध्यक्ष

इधर यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि ट्रक एवं स्कूटी को जब्त कर लिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के बेटे सर्वजीत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन