भोपाल में खड़गपुर की बेटी रिया ने लहराया परचम, डांस के दंगल में जीता बेस्ट अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

रिया की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर भोपाल में आयोजित डांस का दंगल सीजन-3 के मेगा टीवी राउंड में खड़गपुर की बेटी रिया राज ने अपनी नृत्य प्रतिभा का दम दिखाते हुए खड़गपुर को गौरवान्वित करने का काम किया है. रिया ने राष्ट्रीय स्तर के डांस का दंगल में देशभर के प्रतिभागियों को मात देते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और बेस्ट अवार्ड से सम्मानित हुई. रिया की इस उपलब्धि पर खड़गपुरवासियों में हर्ष का माहौल है. प्रतिष्ठित मंच पर पूणे, मुंबई, आसाम, बिहार समेत कई राज्यों से आए कलाकारों के बीच प्रखंड के गालिमपुर गांव की प्रतिभाशाली नृत्यांगना रिया राज ने अपनी दमदार नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रिया ने अपने उत्कृष्ट नृत्य कौशल के बल पर बेस्ट अवार्ड अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया. रिया की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अवार्ड मिलने के बाद रिया ने अपनी सफलता का श्रेय पिता रामानंद पंडित, माता अंजनी कुमारी तथा क्यू फाइव डांस एकेडमी के प्रशिक्षकों को दिया है. रिया ने कहा कि परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है. उसकी इस सफलता पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी कुमार, परिवहन उपसमिति के चेयरमैन जनार्दन साह, उपाध्यक्ष रेखा सिंह चौहान, रजनीश झा, मनोज कुमार रघु, राजकिशोर केशरी, प्रदीप पाल, शिबू दा, ईशु यादव सहित कलाप्रेमियों ने बधाई दी है और कहा है कि रिया ने खड़गपुर ही नहीं बल्कि मुंगेर का नाम भी रौशन किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन