गैस रिसाव से नाश्ते की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा

Updated:
विज्ञापन

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव की घटना

विज्ञापन

मुंगेर. टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव में गुरुवार दोपहर झोपड़ीनुमा नाश्ते की दुकान में गैस रिसाव के कारण आग लग गयी. इससे दुकान में मौजूद दुकानदार भीम कुमार झुलस गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में भर्ती कराया गया. इधर सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि तिलकारी गांव निवासी भीम कुमार गांव में ही नाश्ते की दुकान संचालित करता है. गुरुवार को वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहा था. तभी गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने से दुकान में आग लग गयी. दुकानदार ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगा. इसके बाद दुकानदार ने किसी तरह आग से निकल कर अपना जान बचायी, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया. इधर आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयीं और पूरे दुकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया. सूचना मिलने पर खड़गपुर अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया. हालांकि जब तक आग को बुझाया गया, तब तक दुकान में रखे हजारों रुपये का सामान दुकान सहित जल गया. लगभग 20 हजार रुपये के सामान जल गये. टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी भी घटना स्थल पर पहुंचे और दुकानदार से मिलकर क्षति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन