12 घंटे विलंब से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस व ब्रह्मपुत्र मेल

Updated:
विज्ञापन

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर लेट चल रही.

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर लेट चल रही. डाउन रूट की अनिश्चित लेट से चलने वाली ट्रेनों ने सर्दी के इस मौसम में रेल यात्रियों की तकलीफ को बढ़ा दिया है. शनिवार को भी डाउन रूट की कई ट्रेन अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस सिलसिले में भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे तो आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय शनिवार की प्रातः 3:50 बजे था, परंतु ट्रेन लगभग 12 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 15:32 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे से लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 15:52 बजे जमालपुर पहुंची. ट्रेन से यात्रा करने वाले भागलपुर निवासी सखी चंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रेन आनंद विहार से अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हुई थी, परंतु कानपुर तक लगभग 3:30 घंटे लेट हो गयी. जबकि पटना तक ट्रेन लगभग 5:45 घंटे लेट हो गयी. इधर 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय शुक्रवार की संध्या 17:58 बजे की जगह लगभग 12 घंटे विलंब से चलकर शनिवार की सुबह 5:15 बजे जमालपुर पहुंची. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से चलकर 5:45 बजे सुबह जमालपुर पहुंची. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे विलंब से चलकर 9:30 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे है. इसके अतिरिक्त पटना-दुमका एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट चली. इससे पहले 73426 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू पैसेंजर अपने निर्धारित समय से लगभग सवा दो घंटे विलंब से चलकर मध्य रात्रि 2:00 बजे जमालपुर पहुंची थी. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 23:45 बजे ही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन