प्रखंड की नगर पंचायत, रहमतपुर व मकवा पैक्स में होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन

असरगंज प्रखंड अंतर्गत रहमतपुर, मकवा व नगर पंचायत असरगंज में पैक्स का चुनाव की घोषणा पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

असरगंज. असरगंज प्रखंड अंतर्गत रहमतपुर, मकवा व नगर पंचायत असरगंज में पैक्स का चुनाव की घोषणा पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. पैक्स चुनाव के लिये 29 जनवरी 2025 की तिथि घोषित कर दी गयी है. इसके लिये अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. साथ ही मतदाता सूची निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ तान्या ने बताया कि नगर पंचायत असरगंज ,रहमतपुर व मकवा पैक्स चुनाव को लेकर को नामांकन पत्र 16 व 17 जनवरी को दाखिल किया जायेगा. इसके बाद 18, 19 व 20 जनवरी के बीच दाखिल नामांकन पत्र की संवीक्षा तथा 22 जनवरी को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा. जबकि 29 जनवरी को मतदान व मतदान के बाद संध्या में मतगणना की जायेगी. बता दें कि प्रखंड अंतर्गत असरगंज नगर पंचायत पैक्स का पहली बार गठन किया गया है. इसमें नगर पंचायत क्षेत्र में मकवा व रहमतपुर पैक्स का कुछ भाग के मतदाता को जोड़ा गया है. वहीं पैक्स चुनाव को लेकर जल्द ही मतदान केंद्र चिह्नित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन