जमालपुर में ई-रिक्शा चालक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 10:42 PM
जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर के समीप स्थित साईं मंदिर के निकट रविवार को अज्ञात अपराधियों ने ई-रिक्शा चालक सौरभ कुमार को गोली मार दी.
प्रतिनिधि, जमालपुर. जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर के समीप स्थित साईं मंदिर के निकट रविवार को अज्ञात अपराधियों ने ई-रिक्शा चालक सौरभ कुमार को गोली मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घायल मुंगरौरा नया टोला निवासी संतोष साह का पुत्र ई-रिक्शा चालक सौरभ कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ अपराह्न 2 बजे घर से निकला था. इस बीच सूचना मिली कि सौरभ को गोली मार दी गयी है. जिसे पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. उधर जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां घटना स्थल का मुआयना किया. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा तुलसी यादव गुमटी के समीप सौरभ को गोली मार कर पास के ही निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया था. हालांकि अबतक घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लगता है. हालांकि युवक का इलाज किया जा रहा है. जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में अबतक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










