दबंगों ने की युवती की पिटाई, जान मारने की दी धमकी
असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा में सोमवार को दबंगों ने एक युवती की पिटाई कर जख्मी कर दिया. दबंगों ने युवती के परिजनों को जान मारने की भी धमकी दी है.
असरगंज. असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा में सोमवार को दबंगों ने एक युवती की पिटाई कर जख्मी कर दिया. दबंगों ने युवती के परिजनों को जान मारने की भी धमकी दी है. इस मामले में विजय मंडल की पत्नी दुःखरी देवी ने असरगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में दुखरी देवी ने कहा है कि मेरी पुत्री भारती कुमारी उम्र 18 वर्ष घर से खेत जा रही थी. तभी रास्ते में विक्रमपुर निवासी मो. सलुउद्दीन, अनवर, अकरम, नवरेज ने मेरी पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया. जब मेरी पुत्री ने विरोध किया तो इनलोगों ने कुदाल से उसके सिर पर वार कर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले से वह बेहोश हो गयी. शोर गुल होने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसकी जान बचायी. जिसके बाद जख्मी पुत्री को ईलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए तारापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में असरगंज थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए