4.30 घंटे लेट पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल, पटना-दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल

कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल

कामाख्या से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से चली. इस देरी के कारण जमालपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Brahmaputra Mail Delay: कामाख्या से दिल्ली जंक्शन जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से चली. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन से भागलपुर, जमालपुर और किऊल होते हुए पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल के रास्ते दिल्ली जाने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जमालपुर में साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन

रेलवे के अनुसार ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय सुबह 9:14 बजे था, लेकिन ट्रेन अपराह्न 1:50 बजे पहुंची. इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी.

कामाख्या से ही विलंब से हुई थी रवाना

जानकारी के अनुसार ट्रेन कामाख्या स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4:55 बजे की बजाय करीब 2 घंटे 51 मिनट की देरी से रवाना हुई थी. शुरुआती विलंब के कारण ट्रेन पूरे मार्ग में लगातार लेट चलती रही और इसका असर विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने के समय पर भी पड़ा.

कनेक्टिंग ट्रेन छूटने की बढ़ी चिंता

ट्रेन से यात्रा कर रहे कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें पटना सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से दूसरी ट्रेनों में सफर करना था. ब्रह्मपुत्र मेल के काफी देर से चलने के कारण उनकी आगे की यात्रा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई. कई यात्रियों ने रेलवे से समय पर परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की.

स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री

Brahmaputra Mail Delay: ट्रेन की देरी का असर केवल यात्रा कर रहे लोगों पर ही नहीं, बल्कि जमालपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों पर भी पड़ा. निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे. गर्मी और उमस के बीच लंबी प्रतीक्षा के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई.

ALSO READ: कोबरा के डसने से इंटर पास छात्र की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन