सड़क व नाले की मांग को ले निगम का घेराव

मुंगेर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 के मुहल्लेवासियों ने सड़क व नाले की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. साथ ही निगम प्रशासन एवं वार्ड पार्षद के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. मुहल्लेवासी रीना देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, माला देवी, उषा देवी, श्रवण दास, कृष्णा कुमार […]
मुंगेर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 के मुहल्लेवासियों ने सड़क व नाले की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. साथ ही निगम प्रशासन एवं वार्ड पार्षद के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. मुहल्लेवासी रीना देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, माला देवी, उषा देवी, श्रवण दास, कृष्णा कुमार का कहना है कि पुरानीगंज हरिजन टोला एवं संदलपुर फांडी के समीप न तो सड़क बनाया गया है और न ही नाले का निर्माण किया गया है.
जिसके कारण घर के आगे गड्ढा कर घर के गंदे पानी को बहाया जाता है. सड़क की भी स्थिति बदहाल है. उन्होंने निगम प्रशासन एवं वार्ड पार्षद के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस संदर्भ में प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व मेयर को भी आवेदन दिया. बावजूद आजतक कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि इस क्षेत्र में रोड व नाला का स्टीमेट भी बनाया गया. लेकिन वार्ड पार्षद द्वारा एक राजनीति के तहत कार्य नहीं कराया जा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










