शिद्दत से याद किये गये बाबा साहब

जमालपुर : स्वतंत्र भारत के संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेलनगरी जमालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये. रेल इंजन कारखाना जमालपुर के प्रशासनिक भवन में इसके लिए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक […]
जमालपुर : स्वतंत्र भारत के संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेलनगरी जमालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये. रेल इंजन कारखाना जमालपुर के प्रशासनिक भवन में इसके लिए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया.
जिसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. इसमें बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कारखाना के वरीय रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त रेल मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर डिप्टी सीएओ पीके राय, डब्लूएओ सुनील कुमार, डीटीइ ताराचंद, डब्लूएम वैगन सिरिल टेटे, डिप्टी सीएमएम अनुभव चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










