वाइ लेग से नयी ट्रेनों के परिचालन की मांग

जमालपुर : डीआरएम मोहित कुमार सिन्हा को जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के प्रतिनिधियों ने सोमवार को पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोरचा के संयोजक सह समाजवादीपार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. ज्ञापन में जमालपुर में नविनिर्मित वाइ-लेग की दोबारा जांच कर उस पर रेल परिचालन आरंभ करने, […]
जमालपुर : डीआरएम मोहित कुमार सिन्हा को जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के प्रतिनिधियों ने सोमवार को पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोरचा के संयोजक सह समाजवादीपार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. ज्ञापन में जमालपुर में नविनिर्मित वाइ-लेग की दोबारा जांच कर उस पर रेल परिचालन आरंभ करने, वाइ-लेग के निकट नये रेलवे स्टेशन का निर्माण करने, नये रेलवे स्टेशन बनने तक भागलपुर की ओर से आने वाले सभी ट्रेनों का परिचालन जमालपुर होकर कराने, सफियावाद हॉल्ट को फिर से चालू करने तथा मॉडल रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर अर्द्धनिर्मित टिकट घर को अविलंब निर्माण कराने की मांग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










