गाय बचाने के दौरान पशुपालक की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2016 4:53 AM
संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में रविवार को गाय को बचाने में पशुपालक खारो यादव की नहर में डूब कर मौत हो गयी. घटना गोविंदपुर पुल के पास घटी. बताया जाता है कि खारो यादव की गाय गोविंदपुर पुल अलीगंज मुसहरी के पास चर रहा था. इसी दौरान गाय पुल के नीचे […]
संग्रामपुर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में रविवार को गाय को बचाने में पशुपालक खारो यादव की नहर में डूब कर मौत हो गयी. घटना गोविंदपुर पुल के पास घटी. बताया जाता है कि खारो यादव की गाय गोविंदपुर पुल अलीगंज मुसहरी के पास चर रहा था. इसी दौरान गाय पुल के नीचे पानी में गिर गया. जिसे बचाने के लिए खारो यादव भी पुल के नीचे पानी में उतरा. लेकिन पुल के नीचे तेज बहाव के कारण गाय पानी से नहीं निकल पा रही थी.
खारो यादव एक बांस के सहारे गाय को निकालने का प्रयास किया. लेकिन गाय नहीं निकल पायी और वह खुद पानी के तेज बहाव में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने शव को पानी से निकाला. घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










