बरियारपुर स्टेशन पर जवान को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2016 6:29 AM
जमालपुर : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम सशस्त्र अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान को गोली मार दी. अपराधियों ने उसे सिर में गोली मारी जिससे वह घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी […]
जमालपुर : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम सशस्त्र अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान को गोली मार दी. अपराधियों ने उसे सिर में गोली मारी जिससे वह घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल पुलिसकर्मी यूपी के बलिया का रहने वाला सौरभ कुमार बताया जाता है जो औरंगाबाद जिला पुलिस बल में तैनात है तथा श्रावणी मेला के लिए उसकी ड्यूटी सुलतानगंज में लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










