बंदी दरबार में कैदियों ने बतायी जेल की कुव्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 6:11 AM
मुंगेर : मंडल कारा मुंगेर में बुधवार को जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बंदी दरबार लगाया गया. जहां कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ खुल कर अपनी बातों को रखा. कैदियों ने कहा कि यहां मानवाधिकार का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है. मौके पर अपर समाहर्ता ईश्वरचंद्र शर्मा, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, […]
मुंगेर : मंडल कारा मुंगेर में बुधवार को जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बंदी दरबार लगाया गया. जहां कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ खुल कर अपनी बातों को रखा. कैदियों ने कहा कि यहां मानवाधिकार का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है. मौके पर अपर समाहर्ता ईश्वरचंद्र शर्मा, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, एनडीसी अमजद अली
, जेल अधीक्षक अरुण कुमार मौजूद थे. पिछले दिनों जेल में बंद कैदियों द्वारा खराब खाना को लेकर किये गये हंगामे की खबर पर आज जेल में बंदी दरबार लगाया गया. जिसमें 50 से अधिक कैदियों ने लिखित शिकायत किया. जिसमें जेल की कुव्यवस्थाओं को उजागर किया गया. कैदियों ने बताया कि यहां मानवाधिकार का खुल कर उल्लंघन हो रहा है. कैदियों को घटिया स्तर का भोजन दिया जाता है. स्वच्छता का कोई ख्याल नहीं रखा जाता .
जिसके कारण कैदियों का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है. इतना ही नहीं कैदी अस्पताल में कैदियों को समुचित इलाज भी नहीं किया जाता है. विभिन्न रोगों में एक ही तरह की दवा दी जाती है. गंभीर रोगियों को बिना हंगामा किये यहां से रेफर नहीं किया जाता है. जिलाधिकारी ने बताया कि कैदियों ने जो आवेदन दिया है. उसकी जांच की जायेगी. जो भी खामिया होगी उसे दूर किया जायेगा. जेल प्रशासन को भी निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता बरकरार रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










